
मिस्र के सुल्तान और अय्यूबी राजवंश के संस्थापक (1137–1193)
JudgeMarket पर, सलाहुद्दीन मध्यकालीन नेताओं के ऊपरी बैंड में ट्रेड होते हैं, और एक ऐसा गुणक रखते हैं जो कुछ दुर्लभ दर्शाता है: वे उन कुछ धर्मयुद्ध-युग की हस्तियों में से एक हैं जो मुस्लिम और पश्चिमी दोनों बाज़ारों में प्रीमियम पर ट्रेड करते हैं। बिड को 1187 में यरुशलम पर पुनर्विजय, अय्यूबी राजवंश की स्थापना, और पराजित विरोधियों के प्रति उदारता की प्रतिष्ठा से समर्थन मिलता है जिसे ईसाई इतिवृत्तकारों ने भी संरक्षित किया। कीमत को थोड़ा सीमित रखता है यह यथार्थ कि उनकी मृत्यु के तुरंत बाद अय्यूबी विखंडन हुआ — साम्राज्य उतनी साफ़-सुथरी तरह उनसे आगे जीवित नहीं रहा जितना सलाहुद्दीन का शूरवीर-ब्रांड सुझाता है। चंगेज़ ख़ान के मुकाबले, सलाहुद्दीन क्षेत्रीय दायरे पर नीचे पर नैतिक-प्रतिष्ठा गुणक पर बहुत ऊँचे ट्रेड करते हैं। जोन ऑफ़ आर्क की तुलना में, दोनों टिकाऊ अंतर-सांस्कृतिक अनुगूँज वाली प्रतीकात्मक धर्मयुद्ध-युग एसेट्स हैं। बाज़ार उन्हें एक कम-वोलैटिलिटी संदर्भ नाम के रूप में पढ़ता है: आम-सहमति का सम्मान, स्थिर कथा, शायद ही दोबारा देखा जाने वाला।
सुल्तान सलाउद्दीन अय्यूबी अंग्रेजी An-Nasir Salah ad-Din Yusuf ibn Ayyub जन्म: 1138, निधन 4 मार्च 1193 बारहवीं शताब्दी का एक कुर्द मुस्लिम योद्धा थे, जो समकालीन उत्तरी इराक के रहने वाले थे।उस समय के देश (शाम) सीरिया और मिस्त्र के शासक थे सीरिया और मिस्त्र के सुल्तान नुरुद्दीन जंगी की मृत्यु के बाद उसके दो भाई शासन करने लगे ,लेकिन जब एक के बाद एक दोनों भाइयो की मृत्यु हो गई तो अब नुरुद्दीन जंगी का सबसे वफ़ादार और करीबी सलाउद्दीन को शासक बनाया गया। सलाउद्दीन ने 1187 में जब येरुशलम पर विजय प्राप्त करी तो पोप के आह्वान पर इंग्लैंड का बादशाह रिचर्ड दा लाइन हार्ट फ्रांस का बादशाह और जर्मनी का बादशाह फ्रेडरिक की सेना ने हमला किया लेकिन सलुद्दीन ने अलग अलग युद्धों में फ्रेडरिक की सेनाओ को पराजित किया। वह जितना बड़ा योद्धा थे, उतना ही बड़ा और कुशल शासक थे।इसके साथ ही न्यायप्रिय और रहम दिल भी थे।यही कारण है कि यूरोप के इतिहासकार भी उनके सम्मान और महानता में प्रशंसा करते है।एक बार जब इंग्लैंड के शासक रिचर्ड ने मुसलमानों से अकरा का किला जीत लिया और मुस्लिम सेना ने किले को घेर लिया और युद्ध आरंभ हो गया ,उसी समय रिचर्ड बीमार पड़ गया और कोई अच्छा हकीम (वैद्य)नहीं मिल रहा था ,तब सलाउद्दीन ने अपना हकीम को दवाइयों के साथ रिचर्ड के पास भेजा और उसका इलाज करवाया। इस्लामी इतिहासकार तो यह तक कह देते हैं कि इस्लामी रशीदुन खलीफाओँ के बाद इतना कुशल शासक चरित्रवान और योद्धा कोई नहीं हुआ। बारहवीं सदी के अंत में उनके अभियानों के बाद ईसाई-मुस्लिम द्वंद्व में एक निर्णायक मोड़ आया और जेरुशलम के आसपास कब्जा करने आए यूरोपी ईसाईयों का सफाया हो गया। क्रूसेड युध्दो में ईसाईयों को हराने के बावजूद उनकी यूरोप में छवि एक कुशल योद्धा तथा विनम्र सैनिक की तरह है। सन् १८९८ में जर्मनी के राजा विलहेल्म द्वितीय ने सलाउद्दीन की कब्र को सजाने के लिए पैसे भी दिए थे। उनकी मृत्यु के समय उनके पास कुछ दिरहम मात्र ही थे उनकी आखिरी इच्छा थी के वो हज कर सके लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे के वो हज कर सके ,क्योंकि वह अपनी आय को लोगो की भलाई के लिए खर्च कर देते थे। उनकी मृत्यु के समय क्रिया-कर्म भी उनके मित्रो ने मिलके करवाया। सलाउद्दीन की प्रसिद्धी इस बात से की जा सकती है कि फिलिस्तीन में बच्चे उनके शोर्य का गान करते हूए कहते हैं -